Visitors have accessed this post 1198 times.

आगरा की बेटी इशिका बंसल को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान,जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा और ताजनगरी की लोकप्रिय युवा कवयित्री इशिका बंसल के खाते में अब एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। इशिका को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान से ताज नगरी गौरव का अनुभव कर रही है‌। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित पत्रिका पोलीफोनीलिट ने आगरा की युवा लेखिका इशिका बंसल को अपने फर्स्ट रीडर्स के एडिटोरियल बोर्ड में शामिल किया है।

गौरतलब है कि पोलीफोनीलिट शिकागो की ऐसी पत्रिका है जिसे महान साहित्यकार बिली लॉम्बार्डो का संरक्षण प्राप्त है। इसके वार्षिक जर्नल में दुनिया भर के चुनिंदा व बेहतरीन अंग्रेजी आलेखों और कविताओं को प्रकाशित किया जाता है। यह मैगजीन क्लौडिया एन सीमन अवार्ड को अनुदान भी देती है।

इशिका बंसल को मिली इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से आगरा के साहित्यकार व शिक्षाविद उत्साहित हैं। ख्याति प्राप्त वरिष्ठ अंग्रेजी कवि राजीव खंडेलवाल, डॉ. आर एस तिवारी शिखरेश, डॉ. एनके घोष, पम्मी सडाना, साधना भार्गव, डॉ. रोली सिन्हा, नूतन अग्रवाल ज्योति, कवि अनिल कुमार शर्मा, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संजय अग्रवाल और प्रधानाध्यापक पुनीत वशिष्ठ ने इशिका बंसल को बधाई दी है।

इनपुट : महिपाल सिंह

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप , क्लिक करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp

यह भी पढ़े : CBSE classes का नया बैच तुरंत रेजिस्ट्रेन कराएं

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp