Visitors have accessed this post 1163 times.

सादाबाद (हाथरस) : सादाबाद की राममंदिर गली में वृहस्पितवार के शाम करीब 8 बजे बाइक सवार 2 बदमाश कस्बे के एक किराना व्यापारी के बेटे से करीब एक लाख रुपयों से भरे थैले को लूट ले गए। इस घटना से कस्बे में सनसनी फेल गई।

जानकारी के मुताबिक, कस्बे की सब्जी मंडी में मनोज कुमार गर्ग पुत्र महेश चंद्र गर्ग की किराने की थोक की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम करीब 8 बजे मनोज का 11 साल का बेटा काव्य गर्ग अपने दुकान के नौकर लक्कड़ के साथ मोपेड से दुकान से घर आ रहा था, काव्य के हाथ मे दुकानदारी के रुपयों से भरा थैला लगा हुआ था, जब काव्य कस्बे की राम मंदिर गली में स्थित अपने घर के पास पहुंचा तो पीछे से आये बाइक सवार 2 बदमाशों ने झपट्टा मारकर उससे थैला छीन लिया और भाग जाने में सफल रहे। घटना के बाद मौके पर काफी लोगों औऱ व्यापारियों की भीड़ जुट गई।

इनपुट : अखिलेश

हाथरस की ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप , क्लिक करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp