Visitors have accessed this post 1365 times.

हाथरस : कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव गढौआ निवासी एक 43 वर्षीय सिलाई कारीगर की अलीगढ़ में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया। बताया जाता है कि गांव निवासी आस मोहम्मद अलीगढ़ में 12 वर्ष से रह रहा है। जो जमालपुर में सिलाई की दुकान कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है । मंगलवार को आस मोहम्द कपड़े पर प्रेस कर रहे थे। उसी दौरान प्रेस में करंट उतर गया। जिससे उनकी मौत हो गई।

INPUT – अनूप शर्मा