Visitors have accessed this post 746 times.

हाथरस – कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर कुरसंडा मोड़ के निकट एक ढाबे पर खाना खाने को रूके ट्रक चालक की अचानक गश खाकर गिरने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और घटना के बारे में जानकारी हासिल की ।
कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि गांव रामपुर निवासी व्यक्ति जो कि ट्रक चालक था । उसने क्लीनर के साथ ट्रक को कुरसंडा मोड़ के निकट रोककर खाना खाया और सो गए। सोकर उठने पर जब चालक लघुशंका के लिए जा रहा था तो अचानक ही उसे चक्कर आ गए और गिरकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।