Visitors have accessed this post 1118 times.
सासनी : 5 अक्टूबर। हाथरस से अपनी ननिहाल जा रहे 52 वर्षीय व्यक्ति को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गईं। मृतक के भाई ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जनकारी के अनुसार हाथरस के गांव अलिया निवासी मृतक नरेन्द्र पुत्र ज्ञान सिंह बाइक द्वारा अपनी ननिहाल थाना मडराक के गांव कोटिया सहायपुर जा रहा था। जिसे अज्ञात ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई, घटना की जानकारी होने पर राहगीरांे और स्थानीय लोगों की भीड जुटगई सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। नरेन्द्र की मौत की खबर पाते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के दौरान मौका पाकर ट्रक चालक फरार हो गया। मृतक के भाई दिनेश ने कोतवाली में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
input: avid hussain









