Visitors have accessed this post 937 times.

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्होंने 30 साल की उम्र के बाद पहली बार सेक्स किया था तो आप उन एक बेहद छोटे से ग्रुप का हिस्सा हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि नैशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2015-16 की स्टडी के मुताबिक भारत के 90 प्रतिशत लोग 30 साल की उम्र पहुंचने से पहले ही सेक्स कर चुके होते हैं।

15 साल से कम में सेक्स करती हैं 10% महिलाएं
दरअसल, हकीकत यह है कि भारत में लोग दूसरे देशों की तुलना में कच्ची उम्र में ही सेक्स कर लेते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 25 से 49 साल की 10 प्रतिशत भारतीय महिलाओं ने कहा कि उन्होंने 15 साल की उम्र से पहले ही सेक्स कर लिया था कि जबकि 38 प्रतिशत महिलाओं ने 18 साल से पहले सेक्स किया था। अगर आपको लगता है कि यह भारतीयों की विकसित सोच का नतीजा है तो आप गलत हैं। हकीकत यह है कि भारत में लड़कियों की बेहद छोटी उम्र में शादी कर दी जाती है और यही वजह है कि पुरुषों की तुलना में कम उम्र में सेक्स कर लेती हैं भारतीय महिलाएं।

सेक्स के बारे में बात करना वर्जित माना जाता है
इस स्टडी में देशभर से जनसंख्या, स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी जानकारी इक्ट्ठा की गई थी। वैसे तो सर्वे का मकसद जमीनी हकीकत दिखाना था लेकिन इस बात की आशंका भी है कि कई लोगों ने अपने सेक्शुअल एन्काउंटर के बारे में गलत जानकारी दी हो क्योंकि हमारे देश में आज भी सेक्स एक ऐसा विषय है जिसके बारे में बात करना वर्जित माना जाता है।

20 साल की उम्र आते-आते सेक्स कर लेती हैं 58% महिलाएं
इस सर्वे के मुताबिक, 25 से 49 एज ग्रुप की महिलाओं में पहली बार सेक्स करने की उम्र 19.1 साल थी जबकि 20 साल की उम्र आते-आते इसी एज ग्रुप की 58 प्रतिशत महिलाएं सेक्स कर चुकी होती हैं। वहीं, इसी एज ग्रुप के पुरुषों की बात करें तो पुरुषों द्वारा पहली बार सेक्स करने की औसत उम्र 24.3 साल है जो महिलाओं की तुलना में 5 साल अधिक है।

सर्वे के हैरान करते नतीजे
– 30 साल की उम्र से पहले सेक्स कर लेते हैं 90 प्रतिशत भारतीय
– 25-49 एज ग्रुप की 10 प्रतिशत महिलाएं 15 साल की उम्र से पहले कर लेती हैं सेक्स
– 11 प्रतिशत कुंवारे लड़के और 2 प्रतिशत कुंवारी लड़कियों ने शादी से पहले सेक्स की बात को स्वीकार किया

by Anand Chaudhary

यह भी देखे : जाने अपने बॉयफ्रेंड के लिए क्या गिफ्ट ले जो उनके लिए यादगार रहे

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp