Visitors have accessed this post 893 times.

अगर आपके पार्टनर को लिखना पसंद है या उन्हें डायरी रखने का शौक है तो आप उन्हें तोहफे में एक खूबसूरत सी डायरी दे सकती हैं। यह एक ऐसा तोहफा है जो किसी को भी बिना सोचे दिया जा सकता है। कुछ खास तरह से पन्नों के साथ, बाजार में हैंडमेड डायरी भी उपलब्ध हैं, जो ज्यादा महंगी भी नहीं होती और दिखने में भी खास लगती हैं। आप चाहें तो डायरी को पर्सनलाइज भी करवा सकती हैं।लड़कों के लिए बर्थडे गिफ्ट लेने की बात हो तो घड़ी देना एक अच्छा विचार हो सकता है। इनमें अलग अलग डिजाइन उपलब्ध हैं।

अपने बजट और पसंद के अनुसार आप अपने पार्टनर के लिए मनचाही घड़ी ले सकती हैं।तरोताजा और महकता हुआ रहना किसे नहीं पसंद होता। ऐसे में बात जब लड़कों के लिए बर्थडे गिफ्ट की करें तो उन्हें मनमोहक सी खुशबू वाला एक परफ्यूम दिया जा सकता है। यह परफ्यूम उन्हें महकाने के साथ आपकी याद भी दिलाता रहेगा।

बॉयफ्रेंड तक जन्मदिन की शुभकामनाएं पहुंचाने के लिए आप पर्सनलाइज्ड मैसेज बोतल का चुनाव कर सकती हैं। इस बल्ब के आकार की बोतल में 52 पर्चियां दी जाती हैं, जिनमें अपने मन की बात लिखकर आप अपने बॉयफ्रेंड को दे सकती हैं। यह गिफ्ट न सिर्फ उन्हें आपके प्यार का एहसास कराएगा, बल्कि आपकी बातों को याद रखने में भी उनकी मदद करेगा।

यादों को तस्वीरों में सजाकर देने से बेहतर तोहफा क्या हो सकता है। बॉयफ्रेंड के लिए बर्थडे गिफ्ट में पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम लिया जा सकता है। इसमें आप अपनी मनपसंद और खास तस्वीरें लगाकर उन्हें दे सकती हैं, जिससे पुरानी यादें भी ताजा हो जाएं।

अगर आपके पार्टनर को कैश, कार्ड, आई-कार्ड आदि संभालने में समस्या होती है, तो आप उन्हें एक वॉलेट गिफ्ट कर सकती हैं। लड़कों के लिए गिफ्ट में वॉलेट एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। इनमें कई कलर और डिजाइन आते हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद अनुसार चुनाव कर सकती हैं।

लड़कों के लिए गिफ्ट में लैपटॉप बैग का चुनाव किया जा सकता है। यह बैग लैपटॉप के साथ, चार्जर, डायरी, पेन और ऑफिस के अन्य जरूरी सामान को रखने के काम आ सकता है। मार्केट और ऑनलाइन विभिन्न रंग और डिजाइन के लैपटॉप बैग उपलब्ध हैं। बॉयफ्रेंड की पसंद का बैग चुनकर आप उन्हें गिफ्ट कर सकती हैं। साथ ही आप लेदर या कपड़े का बैग भी खरीद सकती हैं

यह भी देखे : रिलेशनशिप में क्या है जरूरी बातें

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp