Visitors have accessed this post 955 times.
सिकंदराराऊ : शारदीय नवरात्र के पांचवे दिन माँ स्कंद माता की घर घर में आराधना की गई। कस्बा के देवी मंदिरों पर पूजा अर्चना करने को भोर से ही श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। कस्बा के मोहल्ला नगला शीशगर स्थित सिद्धपीठ माँ पथवारी मन्दिर , माँ चामुंडा देवी मंदिर , पीपल वाली माता पर माता रानी के दर्शन करने को भोर से ही देवी भक्तों का तांता लगा रहा। देवी भक्तों ने उपवास रखकर घरों एवं मंदिरों में श्रद्धा पूर्वक माता रानी की पूजा अर्चना कर मनोती मांगी।
(अनूप शर्मा)









