Visitors have accessed this post 1014 times.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश के 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इन थानों में महिलाओं से संबंधित समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था होगी। इसी कड़ी में मेरठ में महिला हेल्प डेस्क के उदघाटन के मौके पर पहुंचे बीजेपी विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया है ।उन्होंने न्यूज़ 18 से बातचीत में कहा कि मनचले सुधर जाएं नहीं तो ऊपर जाने के लिए तैयार रहें ।विधायक ने कहा कि जो महिलाओं के साथ छेड़खानी करेगा वो या तो यूपी छोड़ेगा या फिर भगवान के पास जाएगा।अग्रवाल ने कहा कि छेड़खानी बदतमीज़ी करने वालों का अब पक्का इलाज होगा।बता दें कि महिला हेल्प डेस्क में बाकयदा एक स्वागत कक्ष बनाया गया है। जहां एअर कंडीशन व्यवस्था है। सोफा पड़ा हुआ है। अगर किसी महिला को इंतजार भी करना पड़ा तो उन्हें ससम्मान बैठाया जाएगा और फिर बारी आने पर उन्हें महिला पुलिसकर्मियों से मिलवाया जाएगा।आज महिला हेल्प डेस्क पहुंची महिलाओं ने कहा कि यहां आकर लग ही नहीं रहा कि वो थाने आई हैं। बल्कि ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वो किसी होटल में पहुंच गईं हों।
input : ब्यूरो रिपोर्ट








