Visitors have accessed this post 1002 times.

सिकन्दराराऊ : कस्बा में जी टी रोड पर दोनों साइडों पर लोगो को पैदल चलने हेतु फुटपाथ का निर्माण नगर पालिका परिषद द्वारा कराया गया है। किंतु अभी ठेकेदार द्वारा कार्य पूर्ण नही किया गया। बाबजूद इसके अभी से फुटपाथ उखड़ना शुरू हो गया है। लोगो ने जिलाधिकारी से उक्त फुटपाथ में लगी सामग्री की गुणवक्ता की जांच कराने मांग की है।
बता दे कि नगर पालिका परिषद द्वारा करोड़ो रुपए की लागत से कस्बा का सौन्दर्यरीकर्ण कराया जा रहा है। जिसके तहत जी टी रोड के दोनों ओर लोगो को पैदल चलने हेतु फुटपाथ का निर्माण कराया गया है। किंतु अभी फुटपाथ पूरी तरह तैयार भी नहीं हुआ है । लेकिन अभी से फुटपाथ स्वयं ही उखड़ने लग गए है। फुटपाथ के उखड़ने से उसमें प्रयोग हुई सामग्री की पोल खुल रही है। लोगों ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा है कि उक्त फुटपाथ में प्रयुक्त सामग्री की जांच कराई जाए।

input : अनूप शर्मा