Visitors have accessed this post 1470 times.

सिकंदराराऊ : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी खेत पर शौच करने को गई थी। उसी दौरान एक युवक ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया । आरोपित ने दुष्कर्म में विफल होने पर किशोरी का जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर आरोपित परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना की रिपोर्ट पीड़िता के पिता ने कोतवाली में आरोपित के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

input : अनूप शर्मा