Visitors have accessed this post 348 times.

ससनी : 23 अक्टूबर। जहां महिलाआंे ने देश और समाज के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए है। वहीं महिलाओं को आज उपेक्षा की नजर से देखा जा रहा हैं हर ओर महिलाओं पर अत्याचार की खबरें सुनने को मिल नही हैं मगर पुरूष यह नहीं जानता कि उसे जन्म देने वाली भी एक नारी ही है। परिवारों को चाहिए कि वह अपने पुत्रों को नारी सम्मान के संस्कार दें।
यह बातें कोतवाली सासनी में महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर संयुक्त रूप से उद्घाटन करते हुए कन्या गुरूकुल महाविद्यालय मुख्याधिष्ठात्री शिक्षाविद डॉ पवित्रा शर्मा, समाजसेविका श्रीमती प्रज्ञा वाष्र्णेय, व कन्या इंटर कालेज प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा श्री वास्तव ने संयुक्त रूप से प्रकट किए। श्रीमती प्रज्ञा वाष्र्णेय ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता का वास होता है। वहीं अपर पुलिस अधीाक्षक प्रकाश कुमार ने बालिकाआंे और युवतियों को महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि घर में मौजूद पुत्रों को महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने का संस्कार दें, ताकि वो महिलाओं और लडकियों को अपने परिवार की समझे। उन्होंने कहा कि छात्राएं गुड टच व बैड टच के बारे में अपनी मां एवं शिक्षिकाओं से समझें और बैड टच का खुलकर विरोध करें। इस मिशन नारी का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, स्वावलंबन व सम्मान दिलाना है। घर से निकलते समय अपने साथ हो रही अभद्रता को अफसरों से बेझिझक बताएं। कोई परेशान करे तो उसे सजा दिलाने के लिए कोताही न बरतें। बिना डरे, सहमे शोहदों को सबक सिखाने की ठान लें। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक ने छात्राओं को उत्साहित करते हुए कहा कि आज महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में है। जागरूकता बहुत जरूरी है। कार्रक्रम के दौरान

input : avid hussain