Visitors have accessed this post 1013 times.

सासनी : 28 अक्टूबर। कोतवाली पुलिस ने आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित तहसील के निकट से एक सट्टेबाज को खाईबाडी करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसएचओ अश्वनी कौशिक के अनुसार एसआई शांतिशरण यादव अपने हमराह प्रदीप कुमार के साथ शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे, तभी उन्हंें तहसील के निकट एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया जो घूम-घूम कर सट्टे की खाईबाडी कर रहा था। थोडा इंतजार के बाद जैसे ही सट्टा पर्चा लगाने युवक आया तो उसे रंगेहाथ पकड लिया। और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी में 1330 रूपये नगद सट्टा पर्ची कलम बरामद की। पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम सचिन पुत्र टिंचूलाल निवासी नगला चुरा थाना इगलास जिला अलीगढ बताया है। पुलिस ने सट्टा अधिनिमय मे तहत कार्रवाई कर अरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

input : avid hussain