Visitors have accessed this post 391 times.

फिल्म इंडस्ट्री की ऐक्ट्रेस करवाचौथ का त्यौहार धूमधाम से मनाती हैं।इस साल भी 4 नवंबर को ये फेस्ट‍िवल मनाया जाएगा। इस साल कोरोना काल में कई एक्ट्रेस ने शादी की है। फैंस की नजरें इन एक्ट्रेस के करवाचौथ लुक्स और सेलिब्रेशन पर टिकी हुई हैं। कौन हैं वो ऐक्ट्रेस आईये जान लेते है।


काजल अग्रवाल ने 30 अक्टूबर अपने बॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग शादी की।काजल का भी ये पहला करवाचौथ होगा।काजल की शादी की तस्वीरें फैंस के बीच छाई हुई हैं।दुल्हन के लिबास में काजल स्टनिंग दिखीं।देखना मजेदार होगा कि शादी के बाद आए करवाचौथ पर काजल अपने लुक्स से फैंस को कितना इंप्रेस करती हैं।

मशहूर प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर को अपने बॉयफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह संग शादी की। दिल्ली के एक गुरुद्वारा में नेहा की ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नेहा का ये पहला करवाचौथ होगा। अब फैंस में नेहा के करवाचौथ लुक को देखने को बेताबी है।

 

टीवी एक्ट्रेस संगीता चौहान ने 30 जून 2020 को ससुराल सिमर का फेम एक्टर मनीष रायसिंघन से शादी की।पंजाबी दुल्हन बनीं संगीता बेहद खूबसूरत लग रही थीं।अब देखना ये होगा कि संगीता के करवाचौथ लुक में क्या खास होता है।

 

एक्ट्रेस प्राची तेहलान ने 7 अगस्त को दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन रोहित सरोहा से शादी की थी। प्राची की शादी की तस्वीरें वायरल हुई थी।प्राची शादी के बाद आए पहले करवाचौथ में कैसा गेटअप रखें गी, इसका फैंस इंतजार कर रहे है।

एक्ट्रेस समीक्षा की इस साल सिंगर शेल ओस्वाल संग शादी हुई है।दोनों की ये दूसरी शादी है।उन्होंने 3 जुलाई को शादी की थी। इसी दिन शेल के पिता की बर्थ एनिवर्सरी थी।ये साल समीक्षा पति शेल के लिए पहला करवाचौथ रखेंगी।

यह भी देखे : मार्च माह मे रिलीज़ होने वाली मूवीज़

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp