Visitors have accessed this post 1067 times.

जीटी रोड स्थित नई बस्ती गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वह बुलंदशहर जा रहा था। मृतक के परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।बुलंदशहर के कुराना गांव निवासी सचिन कुमार (20) दिल्ली में पेट्रोल पंप पर नौकरी करते थे। रविवार को वह बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान वह हेलमेट भी लगा रखे थे। नई बस्ती कस्बे सामने जीटी रोड पर उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।