Visitors have accessed this post 797 times.

सिकन्दराराऊ : विद्युत विभाग की टीम द्वारा कस्बा के मोहल्ला नोखेल स्थित ठेकेदार वाली गली में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान एक युवक ने अवर अभियंता से अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाल दी। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित अवर अभियंता द्वारा कोतवाली में नामजद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

input : अनूप शर्मा