Visitors have accessed this post 391 times.

फिल्म निर्माता बोनी कपूर का 11 नवंबर सन् 1955 जन्म मेरठ, उ.प्र. में हुआ था। उनके पिता का नाम सुरिंदर कपूर है जो कि बाॅलीवुड फिल्म निर्माता थे। बोनी के भाई अनिल कपूर और संजय कपूर अभिनेता-निर्माता हैं।
बोनी की शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं-अर्जुन कपूर और अंशुला। अर्जुन ने अपना जबरदस्त डेब्यू 2012 की हिट फिल्म इश्कजादे से किया था जबकि अंशुला कोलंबिया यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के बाद अभी गूगल के साथ काम कर रही हैं। 2 जून 1996 को बोनी ने भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी से शादी की। इन दोनों की दो लड़कियां हैं-जानवी और खुशी।
बोनी ने अपना करियर लिजेंड शक्ति सामन्ता के अंडर काम करते हुए शुरू किया। निर्माता के तौर पर उनकी सबसे सफल फिल्म मिस्टर इंडिया रही जिसके निर्देशक शेखर कपूर थे। इस फिल्म में हीरो अनिल कपूर और हीरोईन श्रीदेवी थीं। यह फिल्म 1987 की दूसरी बड़ी हिट थी और भारत की क्लासिक फिल्मों में से एक रही। यह फिल्म अपनी कई लाइनों और गानों की वजह से जानी जाती है जिसमें श्रीदेवी की मिस हवा हवाई परफाॅर्मेंस और अमरीश पुरी के डायलाॅग मोगैम्बो खुश हुआ भी शामिल हैं जो कि बाॅलीवुड के मशहूर डायलाॅगों में से एक है और इसकी वजह से अमरीश पुरी की भी एक अलग पहचान बन गई। बाॅलीवुड के इतिहास में मोगैम्बो का किरदार सबसे बेस्ट विलेन के रूप में भी माना जाता है। फिल्म में लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा दिया गया संगीत भी हिट रहा। इंडियाटाइम्स मूवीज ने फिल्म को टाॅप 25 मस्ट सी बाॅलीवुड फिल्म में से एक बताया।

यह भी देखे : मार्च माह मे रिलीज़ होने वाली मूवीज़

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp