Visitors have accessed this post 1762 times.
कानपुर (नगर संवाद ) थाना महाराजपुर के गौशाला गांव में रहने वाले जय राम निषाद व ऊषा निषाद की कुछ दिन पहले आग से जलकर मौत हो गई थी ,इस बड़ी घटना से परिवार में बहुत मुसीबत हो गई , जिसकी जानकारी लोगों ने जब ओम जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि सीमा को बताया तो उन्होंने अपनी संस्थान की टीम के साथ डोमनपुर, गौशाला जाकर गरीब परिवार मिली और उनको और उस बस्ती के लोगों को गर्म कपड़े,खाद्य सामग्री, और उनकी जरूरतमंद समान उस परिवार को और बस्ती के लोगों को वितरित किया साथ ही उन लोगों को भरोसा दिलाया कि मैं हमेशा आप लोगों के साथ हूं और हमेशा साथ रहूंगी किसी की कोई घटना या परेशानी हो तो मुझे जरूर अवगत कराएं जरूरतमंदों को जरूरी सामान और वस्तु पाकर वहां के लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं उन्होंने अपनी संस्था के द्वारा डोमनपुर के चौकी इंचार्ज नीरज बाबू व पत्रकार राहुल अवस्थी कोरोना योद्धा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, कार्यक्रम में उपस्थित रहे, शिव देवी अग्रहरि (सीमा) शैलेंद्र गुप्ता , मीना यादव,शिवानी कनौजिया, धर्मेंद्र गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, स्वाति यादव आदि लोग मौजूद रहे,

INPUT – Vijay Kumar









