Visitors have accessed this post 392 times.

मुम्बई : शनिवार को मुंबई में एनसीबी ने मसहूर कॉमेडियन भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पति हर्ष से पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि भारती के फ्लैट से काफी गांजा बरामद हुआ है। आपको बता दें कि शनिवार को एनसीबी ने मुंबई में तीन जगहों पर छापेमारी की थी। भारती सिंह और उनके पति हर्ष के घर पर भी छापेमारी हुई थी। बताया जा रहा है कि भारती सिंह के फ्लैट से गांजा बरामद हुआ है। जिसके बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी ने समन किया था। अब भारती को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि भारती ने एनसीबी के सामने गांजे के सेवन की बात कबूली है।

INPUT – Brijmohan thinua

यह भी देखे : मार्च माह मे रिलीज़ होने वाली मूवीज़

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp