Visitors have accessed this post 1113 times.

अलीगढ़ में एआरटीओ रहे दिनेश शर्मा की पत्नी जया सिंह ने नेक्स्ट स्टार इंडिया कंट्री वाइड 2018 का अवार्ड जीता है, जिसे लेकर परिवार में खुशी का माहौल है, MRS INDIA कंट्री टीवी शो प्रतियोगिता में अलीगढ़ जनपद की जया सिंह ने MRS INDIA का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया और प्रतियोगिता में पहला स्थान हाशिल किया है, इसके अलवा जया सिंह को बेस्ट स्टेट कॉस्च्यूम” व “बेस्ट त्वचा” के लिये भी पुरस्कार मिला है। शो की निर्देशक देवयानी कक्कर व बॉम्बे की रिबेका को दूसरा स्थान के साथ देहरादून की पूजा को तीसरा स्थान हासिल हुआ है, MRS INDIA कंट्री टीवी शो प्रतियोगिता में देश की लगभग 30 महिलाओं ने प्रतिभाग किया था जिसमें से 10 मेधावी महिलाओं को ग्रांड फिनाले के लिए सिलेक्ट किया गया। जिसमें से अलीगढ़ की जया सिंह को पहला स्थान प्राप्त हुआ। जैसे इसकी जानकारी उनके परिजनों रिलेटिव को हुई तो सभी लोगों नेजया सिंह की खुशी का इजहार किया। खिताब जीतने के बाद अलीगढ़ पहुंची तो उनके घर पर जया सिंह के पिता सास-ससुर व पति द्वारा जया सिंह को पहले तो बुके भेंट किए गए और उसके बाद मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया, जया सिंह ने ख़िताब में पहला स्थान हासिल करने पर भगवान का शुक्रिया अदा करने के साथ-साथ अपने पति को भी इसका श्रेय दिया है जया सिंह का कहना है कि लाइफ पार्टनर के बिना कोई काम संभव नहीं होता। तो वहीँ उनके पति दिनेश सिंह ने महिलाओं को आगे बढ़ाने की समाज से अपील की।
Input : Pankaj Baghel

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp