Visitors have accessed this post 1119 times.
हाथरस जनपद में दो स्थानों पर हुई वाहन दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए । मिली जानकरी के अनुसार थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रूहेरी के निकट अलीगढ़ की ओर से आ रही मोटरसाइकिल अचानक से फिसल गई जिसमें दो लोग घायल हो गए । तथा मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई । बताया गया कि यह दोनों दिल्ली पुलिस का टेस्ट देने के लिए आगरा जा रहे थे की दुर्घटना हो गई। दोनों घायलों को राहगीरों ने टेंपो में डालकर बागला अस्पताल पहुंचाया जहां उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया है । वहीं थाना चंदपा क्षेत्र के गांव विशाना के निकट एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें एक युवक घायल हो गया ।
input : brajmohan thinua
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें tv 30 india एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










