Visitors have accessed this post 228 times.

सासनी : 17 दिसंबर। सर्द हवाओं ने ठंड के मौसम को और रंगत दे दी है, इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वृद्ध और कमजोर लोगों ने रजाईयों तथा आग कासहारा लेना शुरू कर दिया है।
बता दें कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंड अधिक पडने के आसार दिखाई दे रहे है। दिसंबर के 15 दिन बीत जाने के बाद सर्द हवाओं ने अपना रूख उत्तर प्रदेश की ओर कर दिया है। इससे जनमानस को आग का सहारा लेने के लिए मजबूर कर दिया है, शाम ढलते ही लोग अपने प्रतिष्ठानों और घरों के दरवाजों पर आग जलाकर सेंकने का काम शुरू कर देते है। गुरूवार को हवाओं की गति में तेजी और ठंडक और दिनोंसे अधिक महसूस की गई। मजदूर वर्ग के लोग काम छोडकर गर्मी पाने के लिए भगवान भाष्कर की शरण में जाने पर मजबूर हो गये। राह में चलते लोगों केे हाथ पेंटों की जेब में लगे रहे। शाम तक चली ढंडी हवाओं से बाजार भी मंदे रहे। इन हवाआंे ने जनवरी में कडाके की ठंड पडने की ओर इशारा कर दिया है, वहीं चिकित्सकों ने बीमार एवं वृद्ध लोगो से इस मौसम से बचाव करने की सलाह दी है।

input : avid hussain

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें tv 30 india एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp