Visitors have accessed this post 1280 times.

सिकंदराराऊ : पूर्व मंत्री एवं सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय ने सिकंदराराऊ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए शोक श्रद्धांजलि दी तथा पीड़ित परिजनों को धैर्य बंधाया। श्री उपाध्याय भूतेश्वर कॉलोनी निवासी ब्राह्मण समाज के संरक्षक एवं पूर्व एडीओ रमेश चंद शर्मा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने उनके आवास पर पहुंचे। जिनका गुरुवार को निधन हो गया था। तत्पश्चात पूर्व मंत्री ने राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय महासचिव एवं विजयवर्ती पाठक पत्रकार के बड़े भाई डॉ विश्ववर्ती पाठक के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर गए तथा उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं डॉ पाठक के पुत्र मुकुलवर्ती पाठक को ढाढस बंधाया ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, गिरजा शंकर उपाध्याय, दुर्वेश पचौरी, आकाश दीक्षित, विष्णुकांत दीक्षित, नरेश चतुर्वेदी, सुनील पचौरी, शशांक दीक्षित, पूरन शर्मा आदि मौजूद थे ।

input : अनूप शर्मा

यह भी पढ़े : रजबहा की खंदी कटने से फसलें हुई जलमग्

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें tv 30 india एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp