Visitors have accessed this post 288 times.

सासनी : गरीब और मजलूमों की सहायता करने पर जो आनंद मिलता है, या जो मन को प्रसन्नता मिलती है, उसका कहीं वयां नहं किया जा सकता। वहीं गरीब और मजलूम के दिल से निकली दुआ भी कई तीर्थों से बढकर होती है। इसलिए हमें अपने जीवन में अच्छे काम करते हुए मजलूमों की सहायता अवश्य करनी चाहिए।
यह बातें गांव नगला सिंह में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संवैधानिक संगठन के बैनरतले कंबल वितरण के दौरान संगठन पदाधिकारी प्रवीन धनगर ने प्रकट किए। उन्होंने नेक काम कर उसे भूल जाने और प्रतिदिन एक गरीब की सहायता करने के लिए कहा। कार्रक्रम में करीब 200 से अधिक मजलूम और जरूरतमंदों को कंबल बांटे गये।श्री धनगर ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची ईश्वर की सेवा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान गिर्राज सिंह, नया नगला प्रधान पति ब्रजमोहन, राजेश कुशवाहा, महेश कुमार, व आदि संगठन कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे मौजूद।

इनपुट :- आविद हुसैन

यह भी पढ़े ; सासनी : ट्रेन की चपेट में आने से दो किशोरियों की मौत

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp