Visitors have accessed this post 497 times.

कासगंज : अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा अलीगढ़ मण्डल की बैठक लवकुश नगर नदरई गेट कासगंज पर मण्डल मीडिया प्रभारी अरविन्द यादव की अध्यक्षता एवं दीपू यादव के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के अलीगढ़ मण्डल अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी एवं प्रदेश सचिव हरपाल सिंह यादव ने बताया कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश महा सचिव संगठन एवं संपादक दैनिक अमर स्तम्भ अशोक यादव के आवास कानपुर पर बम से हमला हुआ। जिसमें उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शालिनी यादव बाल-बाल बच गयी। उनके आवास पर देशी बम से जान से मारने की नीयत से हमला किया गया है। जिससे वह गहरे सदमे में हैं। आगे बैठक में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के हाथरस जिलाध्यक्ष संजय यादव, कासगंज जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह यादव एवं अलीगढ़ जिलाध्यक्ष विनय यादव ने सरकार से दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। तथा घटना की घोर निन्दा की।बैठक में सतेन्द्र सिंह यादव, आलोक यादव, प्रदीप यादव, जसवीर सिंह यादव,जीतू यादव, राजेश यादव, के.सी.यादव, निरोत्तम सिंह यादव, गीतम सिंह यादव, पुष्पेन्द्र यादव, शौर्य यादव, ध्रुव यादव, संजीव यादव, अनुज यादव, हाकिम सिंह यादव, साधना यादव, ममता यादव, पार्वती यादव, कुमकुम यादव, पूनम यादव, नीलम यादव, पिंकी यादव, पूजा यादव, निधि यादव, प्रीती यादव आदि ।

यह भी देखे : मृत्यु से पहले मिलने वाले संकेत