Visitors have accessed this post 919 times.
सिकंदराराऊ – स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काफी समय से कुत्ता काटने के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है । जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है ।
बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ दिनों से रेबीज के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है । जिससे कुत्ता काटे के शिकार लोगों को खासी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है । पीड़ित इंजेक्शन लगवाने हेतु सीएचसी पर पहुंचते हैं । जहां चिकित्सक उन्हें इंजेक्शन उपलब्ध न होने का हवाला देते हैं । जिससे मायूस होकर कुत्ता काटे के शिकार लोग वापस लौट जाते हैं। सीएचसी पर चिकित्सको द्वारा कुत्ता काटे के इंजेक्शन उपलब्ध न होने का नोटिस भी चस्पा कर रखा है। इस सम्बंध में चिकित्साधीक्षक डॉ विवेक यादव का कहना है कि जिला अस्पताल से रैबीज के इंजेक्शन उपलब्ध नही हो रहे है। इंजेक्शनों की मांग भेजी गई है। इंजेक्शन उपलब्ध होते ही लगाए जाएंगे।
INPUT – अनूप शर्मा








