Visitors have accessed this post 379 times.

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 34 वां बर्थडे मना रहे हैं। 26 जून 1985 को अर्जुन का जन्म मुंबई में हुआ था। अर्जुन ने फिल्मों में एंट्री से पहले करीब 140 किलो वजन घटाया था। अर्जुन ने साल 2012 से फिल्मों में डेब्यू किया था। आज अर्जुन के बर्थ डे पर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी स्टार्स उन्हें विश कर रहे हैं। लेकिन एक विश जो सबसे खास है वो है उनकी बहन जाह्नवी कपूर का। जी हां, जाह्नवी ने अर्जुन कपूर को इंस्टाग्राम पर विश करते हुए लिखा कि, आप हमारी मजबूती का कारण हो, लव यू और हैपी बर्थडे भईया। बता दें कि फरवरी में श्रीदेवी के देहांत के बाद अर्जुन कपूर बोनी और जाह्नवी खुशी के काफी करीब आ गए हैं। श्रीदेवी के जाने के बाद से दोनों लगभग हर इवेंट में साथ ही देखा जाता है। इतना ही नहीं अर्जुन पूरी रह से जाह्नवी और बोनी को सपोर्ट कर रहे हैं।

ऐसे में जाह्नवी का ये कमेंट उनकी बात को पूरी तरह से उचित ठहरा रहा है। बता दें कि अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में बिजी हैं। बीते दिनों वे फिल्म की शूटिंग के चलते इंग्लैंड में थे। फिल्म साल 2007 में आई फिल्म नमस्ते लंदन का सीक्वल है। वहीं जाह्नवी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म धड़क के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी।

You are the reason for our strength. Love you, happy birthday Arjun bhaiya ❤️

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

Input riya

यह भी देखे : बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर संजीव कुमार राजपूत से खास मुलाकात

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp