Visitors have accessed this post 1448 times.

एटा : बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा एवं राशन डीलर की आय में वृद्धि हेतु ई-पास मशीनों से बिजली बिल जमा करने की सुविधा की गई है। सुविधा उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश एवं खाद्य तथा रसद विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में प्रदान की गई है। ई-पास में UPPCLएप्पलीकेशन के माध्यम से तथा मोबाइल वॉलेट के उपयोग से डिजिटल भुगतान द्वारा बिल जमा किया जा सकता है। डीलर्स को प्रति 100 रु. से 10000 रु.तक के भुगतान पर प्रति ट्रांसेक्शन 17 रु. कमीसन मिलेगा। रु. 10,000,=00 से अधिक का बिल जमा करने पर 2.5% कमीशन डीलर्स को मिलेगा। वर्तमान में शहरी क्षेत्रों के डीलर्स द्वरा बिजली बिल जमा किया जा रहा है।

रिपोर्ट : अरविन्द कुमार

यह भी देखे : मार्च माह मे रिलीज़ होने वाली मूवीज़

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp