Visitors have accessed this post 1119 times.
सासनी : कोतवाली क्षेत्र के गांव रघनियां का एक 35 वर्षीय युवक घर से बिना बताए गायब हो गया। जिसे लेकर परिजन काफी परेशन हो गये। परिजनों ने गायब युवक की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई है।
शुक्रवार को कोतवाली में दर्ज कराई गुमशुदगी में रघनियां निवासी रामबाबू पुत्र श्यामबाबू ने कहा है कि उसका पुत्र संजय उम्र करीब 35 वर्ष दिनांक छह मार्च को दिन में करीब 11 बजे बिनाबताए घर से निकल गया है। जिसे काफी तलाश किया हैं मगर कोई पता नहीं चला है। रामबाबू ने अपने पुत्र को पुलिस से तलाशने की गुहार लगाते हुए कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। जिसमें गायब संजय का रंग गेहुंआ, ऊंचाई साढे पांचफुट, चक्े की पुरानी शर्ट व पीले रंग की लोवर, तथा पैरों में हवाई चप्पल पहने है। बांऐ हाथ में कुहनी से ऊपर पोलियोग्रस्त है।
यह भी देखे : मार्च माह मे रिलीज़ होने वाली मूवीज़
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










