Visitors have accessed this post 1555 times.

राज कचौरी अपने आप मे शाही व्यंजन है | यह राजस्थान के साथ-साथ भारत के प्रमुख चटपटे व्यंजन में से प्रमुख है |  आप जिस प्रकार चाट, पानी-पूरी पसंद करते, उसी प्रकार लोग इसे भी चटकारे लेकर खाना  पसंद करते है |

सामग्री:-

मैदा = 1 बाउल

सूजी(महीन) = 1 बाउल

पीसी लाल मिर्च = 1/2 छोटी चम्मच

नमक = स्वादानुसार

रिफाइन तेल तलने के लिए

दही के भल्ले = 2 (टुकरे किये हुए)

मुंग दाल = 1/2 कप (उबली हुई)

उबले चने = 1/2 कप (मसाले वाले)

दही = 1 कप (फेटी हुई)

भुना जीरा = 1 छोटी चम्मच(पिसा हुआ)

काला नमक = 1/2 छोटी चम्मच

हरी चटनी = 1 छोटी चम्मच

मीठी चटनी = 2 छोटी चम्मच

उबले आलू = 2 मध्यम(मसले हुए)

मैदे की पपड़ी = 8

 

कचौरी बनाने की विधि :-

१. सबसे पहले कड़ाही में तेल डालकर गैस में मध्यमआंच पर रखे |

२. अब एक बर्तन मे मैदे और सूजी डाले उसमें लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाये अब पानी डालकर गुथ ले |

३. अब छोटी-छोटी लोइयो को तेल लगाकर पूरी की तरह बेले |

४. अब बेली हुई पुरियो को तेल मे दोनो तरफ सुनहरा होने तक तले | गैस को धीमा करके रखे जिससे की पूरी कड़ी और कुरकुरी हो जाए |

५. अब एक प्लेट मे टिसू पेपर बिछाकर उस पर तली पुरिया निकाले |

६. ध्यान रहे पुरिया ठोस रहे |

कचौरी को भरावन की विधि:-

१. सबसे पहले एक प्लेट मे कचौरी ले और उसको पानी पूरी की तरह उपरी हिस्सा तोड़े |

२. अब उसके अंदर उबले आलू को हल्का सा मैश करके डाले | फिर उबली मुंग दाल और मसाला चना डाले |

३. उसके उपर दही के भल्लो के टुकड़े , दही में डुबोकर मैदे की पपड़ी, पिसा भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर डाले |

४. उसके उपर मीठी चटनी, दही, हरी चटनी, पिसा भुना जीरा उपर से थोड़ा लाल मिर्च पाउडर व काला  नमक डाले |

अब आपकी राज कचोरी तैयार है |

Input madhvi

यह भी पढ़े : देखे कैसे घर पर बना सकते है बाजार जैसी नॉन खटाई

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp