Visitors have accessed this post 319 times.

हाथरस : जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला पंचायत सदस्य के दो और उम्मीदवार किए घोषित वार्ड नंबर 4 से ठाकुर दीप प्रताप सिंह एवं वार्ड नंबर 10 से ललित कुमार ललितेश होंगे जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस के प्रत्याशी जिला पंचायत चुनाव में आज कांग्रेस ने पूरी दमखम के साथ प्रत्याशियों का नामांकन किया जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य अपने कांग्रेस के साथियों के साथ एवं पर्यवेक्षक के रुप में छत्तीसगढ़ से पधारे अवनीश राघव की मौजूदगी में डेरा जमाए रहे वार्ड नंबर 1 से मनोज यादव वार्ड नंबर 2 से गौरव कश्यप वार्ड नंबर 3 से सुदामा गुप्ता वार्ड नंबर 5 से बृजेश देवी यादव वार्ड नंबर 15 से विद्या देवी वार्ड नंबर 20 से देवेंद्र कुमार यादव एवं वार्ड नंबर 22 से मिथलेश शर्मा ने आज जिला पंचायत सदस्य का पर्चा दाखिल किया जिला पंचायत चुनाव में कई वर्षों बाद कांग्रेस की इतनी बड़ी मौजूदगी दर्ज हुई जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि पूरी जिला कांग्रेस कमेटी फ्रंटल प्रकोष्ठ विभाग एवं सभी साथी पूरी दिन रात मेहनत करके पार्टी के प्रत्याशियों को जिताएंगे कांग्रेस की नेता आदरणीय प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अजय लल्लू ने निर्देश दिए हैं कि पूरी गंभीरता के साथ के चुनाव लड़ना है और कांग्रेस पार्टी केवल जिला पंचायत सदस्य ही नहीं प्रधानी एवं बीडीसी में भी पूरी शक्ति लगाएगी और अपने अधिक से अधिक साथियों को जिताने का काम करेगी जिला अध्यक्ष ने जनता से भी अपील की कि केवल कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो जनता के हर सुख दुख में उनके साथ खड़ी है हाथरस के प्रत्येक मुद्दे पर कांग्रेस ने सबसे पहले बढ़ चढ़कर भाग लिया है और गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है इसलिए अपने अपने क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट देकर उन्हें भारी बहुमत से विजई बनाएं प्रत्याशियों के साथ अपने अपने क्षेत्र का काफिला नामांकन के दौरान पहुंचा जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के अलावा शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जितेंद्र गौतम एडवोकेट सोशल मीडिया प्रदेश सचिव जगत रावत महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष सिकंदराराऊ प्रदीप जादौन ब्लॉक अध्यक्ष हाथरस सत्यम वशिष्ठ निखिल वर्ती पाठक मुन्ना लाल शर्मा सत्यप्रकाश रंगीला देवेंद्र शर्मा सेवादल शहर अध्यक्ष आरके राजू किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हरिओम चौधरी सादाबाद के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चौधरी आकाश पौरूष नीरज शर्मा सत्यप्रकाश शर्मा मुन्ना लाल शर्मा पीसीसी अनुज कुमार संत पिंटू खटीक भुवनेश शर्मा प्रवीण शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता आज मौजूद थे

INPUT – Brijmohan thinua

यह भी देखे : आइए आपको दिखाते हैं पक्षियों के कुछ अनोखे घोंसले

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp