Visitors have accessed this post 2024 times.

भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार देर रात स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी के जन्मदिन का जश्न मनाया। मैच के बाद धौनी ने दो केक काटे, इस दौरान पूरी टीम वहां मौजूद थी। धौनी की पत्नी साक्षी और बेटी जिवा भी वहां मौजूद दिखे। इसके अलावा कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वहां नजर आए।

धौनी के खास दोस्त अरुण पांडे भी इस जश्न में शामिल दिखे। अरुण पांडे ने एक फोटो शेयर की, जिसमें वो धौनी को केक खिला रहे हैं, इस फोटो के बैकग्राउंड में अनुष्का और विराट भी नजर आ रहे हैं। विराट और अनुष्का दोनों के ही चेहरे कुछ उड़े हुए से नजर आए। फोटो को लेकर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। किसी ने पूछा कि अनुष्का इतनी गंभीर क्यों नजर आईं, तो किसी ने पूछा कि अनुष्का के दिमाग में आखिर चल क्या रहा है।

आपको बता दें कि अनुष्का विराट के साथ इंग्लैंड नहीं पहुंची थीं, आयरलैंड के खिलाफ सीरीज 2-0 से जीतने के बाद अनुष्का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के समय लंदन पहुंचीं और उसके बाद विराट कोहली से मिलीं। इस फोटो को लेकर जैसे भी कमेंट्स आ रहे हों, लेकिन आपको बता दें कि विराट और धौनी के बीच गहरी दोस्ती है और साथ ही अनुष्का और साक्षी भी अच्छी दोस्त हैं।

Input jay

यह भी पढ़े : मनुष्य के पाप कर्मों द्वारा मिलने वाली सजाएं

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp