Visitors have accessed this post 302 times.

हाथरस में कोरोना पीडित लोगों की सहायता के लिये रक्तदान के लिये स्थानीय बागला इंटर कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता किसान मोर्चा एवं जिला प्रभारी चौ० राजा वर्मा ने कहा कि भाजपा एक राजनैतिक संगठन नहीं बल्कि सेवा संगठन है | भाजपा के कार्यकर्ता सदैव तन, मन, धन से देश और समाज की सेवा में समर्पित रहता है| कोरोना महामारी में जिस प्रकार केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने जनता के लिये कार्य किये है वह अनुकरणीय है | शदर विद्यायक हरिशंकर माहौर ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश में किसी भी संकट के समय भाजपा के कार्यकर्ता सदैव सहायता के लिये तत्पर रहते है | कोरोना काल में भी राहत सामिग्री बाँटना हो या स्वास्थ्य सेवा संबधित किट लोगों तक पहुंचानी हो या कोरोना मरीजो को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करानी हो | हर मोर्चे पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए समाज के सेवा की है | जनपद हाथरस में कोरोना टीकाकरण होने के कारण 115 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान हेतु अपना पंजीकरण करवाया है तथा भविष्य में कभी भी आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करने लिये उपस्थित रहेंगे | इस मोके पर जिलाधय्क्ष गौरव आर्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चौ० चन्द्रवीर सिंह, महिला मोर्चा जिलाधय्क्ष अखिलेश गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाधय्क्ष नरेन्द्र सिंह चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हुमायु खान, अनुसूचित मोर्चा से जिला महामंत्री रामवीर माहौर, पिछड़ा वर्ग से जिलाधय्क्ष जीतेन्द्र बदोतिया, हरिशंकर राना, सुनील गौतम पवन रावत, संध्या आर्य,विवेक वार्ष्णेय,जीतेन्द्र वार्ष्णेय, शरद माहेश्वरी, शिवदेव दीक्षित, रवि वार्ष्णेय, अमन जैन, जीतेन्द्र सिंह, रॉकी चौहान, आशीष ठाकुर आदि भाजपा कार्यकर्ता व ब्लड बैंक से डा० आर० बी० दुबे, जिला काउन्स्लर अरुण सूर्या एवं समस्त ब्लड बैंक टीम उपस्थित रहे | रक्त दाताओं में गजेन्द्र राणा, मनोज कुमार, अन्तेष चौधरी, हेमंत चौधरी, राजकुमार, संजय सिंह, प्रवीन गुप्ता, रीतेश शर्मा, विशाल उपाध्याय, वेदप्रकाश शर्मा, अरविन्द दिवाकर, गुरदीप राज निरंकारी आदि प्रमुख रहे |

इनपुट : बृजमोहन ठैनुआ

यह भी पढ़े : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास 

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave