Visitors have accessed this post 1135 times.
हाथरस सादाबाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी लल्लन राम यादव द्वारा कर्मचारियों की टीम बनाकर छापामार कार्रवाई की गई है छापामार कार्रवाई में प्रतिबंधित पॉलिथीन के अलावा गिलास दोना थर्माकोल की प्लेट आदि समान बरामद किया गया है कई दुकानदारों के यहां की गई छापामार कार्यवाही के दौरान काफी मात्रा में माल बरामद किया गया है नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी लल्लन राम यादव का कहना है कि प्रतिबंधित पॉलिथीन पर लगातार छापा मार कार्यवाही जारी रहेगी जिन लोगों के यहां सामान पकड़ा गया है उनसे जुर्माना वसूला जाएगा या फिर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
इनपुट : रंजीत कुमार
यह भी देखे : इन संकेतों के जरिए अब जान सकते हैं कि आपका वक्त कैसा आने वाला है
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()








