Visitors have accessed this post 1771 times.
जलेसर : ऐसा लगता है अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ ही नहीं रह गया हो । जलेसर क्षेत्र के गांव गादुरी में दिन के वक्त खुलेआम जुवारी जुआ खेलते है । जानकरी के अनुसार रोजाना दोपहर में यहाँ लोग जुआ तथा ताश पत्तों का आनंद लेते हैं। असामाजिक तत्वों द्वारा खुलेआम अवैधानिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। जुआ खेलने वालों में कई नाबालिग भी होते हैं। ऐसा नही है कि इस बात की जानकरी पुलिस को न हो । रोजाना सुबह के समय से ही जुए के फड़ सज जाते है जिससे आमजन परेशान हैं।
input : मोहित शर्मा









