Visitors have accessed this post 1039 times.
जलेसर तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत इसौली के गाँव बाकलपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में दी गई शिकायत का नायब तहसीलदार रवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा टीम के साथ मौके पर पहुँचकर निस्तारण किया गया। ग्राम प्रधान राजबीर सिंह गलियों में खरंजा और इंटरलॉकिंग का कार्य करवा रहे थे। कुछ लोग विकास कार्य में बाधा डालते हुए ग्राम समाज की जमीन को अपना बता रहे थे। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में राजस्व निरीक्षक और लेखपालों की टीम द्वारा नाप करने पर ग्राम प्रधान का कार्य सही पाया गया। मौके पर राजबीर प्रधान, (रा.नि.)लविन कुमार,लेखपाल बृजराज सिंह व अरुण कुमार के अलावा कई सम्भ्रांत लोग और अनेकों ग्रामीण मौजूद रहे।
![]()
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









