Visitors have accessed this post 513 times.

आज पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज इसौली में जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य आशीष कुमार जैन के अलावा कविता सिंह ,सीमा राठौर और अरविंद कुमार आदि शिक्षक गण विद्यालय में उपस्थित मिले। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विद्यालय में कई कक्षाओं में जाकर उपस्थित सभी छात्र छात्राओं से फ़ीडबैक भी लिया। विद्यालय में मौजूद सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य के साथ साथ विद्यालय परिसर में उचित साफ़ सफ़ाई के दिशा निर्देश भी दिए। प्रधानाचार्य को विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति पर बल दिया।

INPUT- मोहित शर्मा

अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –

http://is.gd/ApbsnE