Visitors have accessed this post 951 times.
हाथरस : पत्रकार नीरज सोकिया के निधन की ख़बर फैलते ही पत्रकार समाज में शोक की लहर फैल गई , लंबी बीमारी के बाद , आगरा के एक निजी अस्पताल में नीरज सोकिया जी ने अंतिम सांस ली ,
पत्रकार नीरज सोकिया पिछले 20 वर्ष से दैनिक जागरण से जुड़े थे। नीरज सोकिया के बाबा जी भी दैनिक जागरण पत्र से जुड़े रहे। उनके बाबा स्वर्गीय गिर्राज किशोर सोंखिया हाथरस के नामचीन पत्रकारों में शुमार थे। नीरज सोकिया एक जुझारू पत्रकार थे और अपने शांत मन से अपने काम को हमेशा अंजाम देते थे ।









