Visitors have accessed this post 439 times.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाथरस नगर का नगर अभ्यास वर्ग संपन्न

अभाविप हाथरस नगर की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, घोषणा चुनाव अधिकारी विकास शर्मा ने की

राष्ट्रीय युवा दिवस पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन

हाथरस : आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाथरस नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी व नगर अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री बलदेव चौधरी, प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा, नगर विस्तारक राज मिश्रा, नगर अध्यक्ष कुमुद गुप्ता व नगर राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख सुहाना ने मां सरस्वती व युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द जी व मां सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर हुआ।
हाथरस नगर के नगर अभ्यास वर्ग में हाथरस नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नवीन कार्यकारिणी की घोषणा चुनाव अधिकारी विकास शर्मा ने की। अभाविप हाथरस नगर इकाई के नगर अध्यक्ष कुमुद गुप्ता (अध्यापक, डीआरबी इंटर कॉलेज), नगर उपाध्यक्ष सुभाष दीक्षित (अध्यापक, जनता आदर्श इंटर कॉलेज), कमल गुप्ता (अध्यापक, कमल पब्लिक स्कूल), संजीव सेंगर (अध्यापक, बागला इंटर कॉलेज) एवं शिवशंकर शर्मा (अध्यापक बागला इंटर कॉलेज) को बनाया गया।
जिला एस.एफ.एस. प्रमुख आशीष कुमार, जिला एस. एफ. डी. प्रमुख अभिषेक शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रमुख रोहित अग्रवाल, जिला राष्ट्रीय कलामंच प्रमुख नवीन कुशवाहा तहसील संयोजक गौरव रावत, तहसील सह0 सयोंजक मोहिनी कुशवाहा व मुदित भारद्वाज, नगर मंत्री देव शर्मा, नगर सह मंत्री अंजली, अर्पित, आदित्य व शुभांश को बनाया गया।
नगर सोशल मीडिया प्रमुख अंकुश, नगर सह0 सोसल मीडिया प्रमुख साहिल, नगर आन्दोलन प्रमुख प्रणवीर तोमर, नगर सह0 आन्दोलन प्रमुख विशाल भारद्वाज, नगर SFS प्रमुख प्रियांशु, नगर सह0 SFS प्रमुख आशा व प्रिया, नगर राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख सुहाना, नगर खेल कार्य प्रमुख अनिल वर्मा, नगर सह0 खेल कार्य प्रमुख सागर, नगर एस. एफ. डी. प्रमुख हर्ष, नगर सह0 एस. एफ. डी. प्रमुख गुनगुन व आकाश ठाकुर को बनाया गया।

INPUT – DEEPESH PAURUSH

अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –

http://is.gd/ApbsnE