Visitors have accessed this post 935 times.
हाथरस : भा. वि. प. वनिता शाखा एवं वार्ष्णेय युवा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान से गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सैंट आर.एच. कॉन्वेंट स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें स्कूल के बच्चों ने बड़े उत्साह से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। 
दोनों शाखाओं के अध्यक्ष एकता अग्रवाल व नम्रता वार्ष्णेय व प्रधानाचार्या श्रीमती प्रमिला गौड़ ने संयुक्त रूप से झंडा फहराया तदोपरांत राष्ट्रगान गाया।
कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों व अन्य खेल-कूद आदि प्रतियोगिताओं के विजयी छात्र छात्राओं को मेडल व सम्मान पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर अनीता मदनावत, आरती वार्ष्णेय, नूतन अग्रवाल, एकता वार्ष्णेय, गीता मित्तल, गीता वार्ष्णेय, ममता शर्मा, पूजा वार्ष्णेय, दीप्ती वार्ष्णेय, सविता अग्रवाल, मोनिका वार्ष्णेय, अनुराधा गुप्ता, ऋचा वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।









