Visitors have accessed this post 1094 times.
रायबरेली। कांग्रेस पार्टी के नेता वह सदर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मनीष चौहान ने दर्जनों गांव का दौरा किया और मतदाताओं से वोट की अपील की। मनीष चौहान ने नकफूलहा, टिकरा चौराहा, पड़री गणेशपुर, कुंडा ग्राम सभा, दरीबा तिराहा व दरीबा गांव आदि जगहों पर जनसंपर्क अभियान किया। अपने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान में मनीष चौहान ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। सबसे ज्यादा कांग्रेस ने देश को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री दिए हैं। इसका एक कारण यही है कि आम जनता का कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान मनीष चौहान ने कहा कि आज चाहे वह किसान हो या युवा हर कोई भाजपा की नीतियों से परेशान है। एक समय था जब सरकारी नौकरियों की कोई कमी नहीं थी लेकिन जब से केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार आई है तब से युवाओं को नौकरियों के लाले पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता मुझे विधायक बना कर सेवा का अवसर देती है तो सदर विधानसभा से सड़क, पानी व बिजली संबंधी समस्याओं पर सबसे पहले काम किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज तिवारी, अमित मिश्रा, सुधीर मिश्रा, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
INPUT – Ravindra Singh
अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –









