Visitors have accessed this post 568 times.

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर मानिकपुर निवासी 22 वर्षीय एक युवक को अलीगढ़ जनपद के अकराबाद क्षेत्र में गोपी भिलावली मार्ग पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार राधे पुत्र रामबाबू उम्र 22 वर्ष निवासी श्यामपुर मानिकपुर अपनी बाइक पर सवार होकर गोपी से मक्का का बीज एवं कीटनाशक दवा लेने जा रहा था तभी गोपी – भिलावली मार्ग पर एक ट्रक एक खजूर के पेड़ को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया तथा बाइक सवार राधे के ऊपर पलट गया । जिससे राधे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पर आया तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

INPUT-Vinay Chathurvedi

अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –

http://is.gd/ApbsnE