Visitors have accessed this post 395 times.

सिकंदराराऊ : रंगों के त्योहार होली पर गुरुवार को जगह-जगह होलिका सजाई गई। महिलाओं ने होलिका का पूजन कर परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। सुरक्षा के मद्देनजर होलिका के आसपास पुलिस बल तैनात रहा।
के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी , बारहसैनी, नगला शीशगर ,रोशनगंज, नौरंगाबाद पश्चिमी ,नौरंगाबाद पूर्वी , नगला लाला व नौखेल के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह होलिका सजाई गई। सुबह से ही होलिका का पूजन करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने होलिका पूजन कर मनौती मांगी।
क्षेत्र में जगह-जगह होलिका के स्थानों को भव्यता पूर्वक सजाया गया है। गुरुवार को महिलाओं ने होलिका माई की विधिवत पूजा कर परिवार में खुशहाली और उन्नति की कामना की। सुबह से ही होलिका मैया का पूजन करने वालों के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। होली पर महिलाओं ने जौ की बाल, आटा कलावा आदि से पूजन किया, इसके अलावा महिलाओं ने होलिका की कलावा बांधकर परिक्रमा की। वहीं होलिका पूजन नवविवाहिताओं के लिए खास महत्वपूर्ण रहा। होलिका पूजन करने के लिए महिलाओं एवं नवविवाहिताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने होलिका का पूजन कर परिवार की खुशहाली एवं तरक्की के लिए माता से मनोकामना की।

INPUT – Vinay Chaturvedi

अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –

http://is.gd/ApbsnE