Visitors have accessed this post 814 times.

सिकंदराराऊ: बुधवार को स्थानीय पंत चौराहे पर एक रोडवेज बस यात्रियों को धोखा दे गई। काफी प्रयास के बावजूद बस स्टार्ट नहीं हुई तो कंडक्टर और सवारियों को बस में धक्का लगाना पड़ा। लेकिन फिर भी बस स्टार्ट नहीं हो सकी । सवारियां दूसरी बस के द्वारा अपने गंतव्य को रवाना हुई।
बुधवार को बरेली डिपो की रोडवेज बस एटा की ओर से आकर स्थानीय पंत चौराहे पर आकर रुकी ।इसके बाद तकनीकी खराबी के कारण बस बंद हो गई। बस चालक ने उसे स्टार्ट करने का कई बार प्रयास किया। लेकिन बस स्टार्ट नहीं हुई तो बस परिचालक और सवारियों ने धक्का मारा। धक्का मारने के बावजूद जब बस स्टार्ट नहीं हुई तो सभी लोगों ने धक्का मारकर बस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया।

vinay