Visitors have accessed this post 234 times.

हाथरस : महिलाओं, बालिकाओं के सुरक्षार्थ एन्टी रोमियो, थाना पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर महिलाओं, बालिकाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक हाथरस विकास कुमार बैद्य के निर्देशन में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत आज सोमवार को महिलाओं, बालिकाओं के सुरक्षार्थ जनपद में गठित एन्टी रोमियो स्क्वाड, थाना पुलिस द्वारा विभिन्न ग्राम, मोहल्लों एवं अन्य स्थानों पर महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं से वार्ता महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया। वहीं महिलाओं,बालिकाओं व छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने -अपने सीयूज नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया। साथ ही महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को अवगत कराया कि सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा, सहायता हेतु एक महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहाँ पर महिला कर्मी द्वारा महिलाओ की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण कराया जायेगा। इसके साथ ही मौजूद महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के पैम्फलेट्स वितरित कर यूपी पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हेल्पलाइन नम्बरो के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने, शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया।

INPUT-BUERO REPORT