Visitors have accessed this post 1425 times.
सोमवार को बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर सियाराम 65 वर्ष पुत्र स्वर्गीय श्योराज निवासी सेहा नवीगंज थाना उसावा ट्रेन से उतर रहे थे कि ट्रेन के नीचे गिर गए और फिर ट्रेन चल दी जिससे कटकर सियाराम के मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और परिजनों को सूचना दी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सियाराम लगभग 1 माह पहले मजदूरी करने दिल्ली गए थे और ट्रेन द्वारा घर आ रहे थे कि बदायूं रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई।
INPUT – Ajay Phatak









