Visitors have accessed this post 1706 times.
सिकंदराराऊ : सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने मंगलवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनी और मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर वार्ता की।
सांसद ने कहा कि अधिकारी लोगों के प्रार्थना पत्र पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करें। अन्यथा उन के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ,उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा, कोतवाल अशोक कुमार सिंह सुरेंद्र सिंह पुंडीर, तेजवीर सिंह सिसोदिया, वीरेंद्र शर्मा, गिरीश मोहन गुप्ता ,नरेंद्र सिंह जादौन ,संजीव जाखेटिया, आरती त्रिवेदी, मीरा माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
![]()









