Visitors have accessed this post 934 times.
सिकंदराराऊ : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का जन्मदिवस सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मोहल्ला रोशनगंज में ठंडे मीठे जल का वितरण किया गया।
नगर अध्यक्ष संजीव महाजन ने कहा कि जल ही जीवन है। गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को पानी पिलाना बहुत ही नेक कार्य है। गर्मी के मौसम में हर व्यक्ति को जगह जगह प्याऊ लगवाने चाहिए।
इस अवसर पर संजीव महाजन, बबलू सिसोदिया, नीरज वैश्य, प्रवीन वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, रितिक गुप्ता, आरती त्रिवेदी, मीरा माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, राहुल महाजन, विकास गुप्ता , पंकज गुप्ता, पारस गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, विष्णु वार्ष्णेय, महावीर टेलर, धीरज माहेश्वरी, नीलम माहेश्वरी, मोनू माहेश्वरी, मीना माहेश्वरी, प्रवीण महाजन, परख शर्मा, रिंकू जैन, आदि लोग मौजूद थे।
![]()









