Visitors have accessed this post 594 times.

सिकंदराराऊ : गुरुवार को नगर व क्षेत्र में गंगा दशहरा का पर्व जोर शोर से मनाया गया। जहां बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान करने के लिए कछला एवं सोरो घाट गए वहीं बहुत से लोगों ने नहर तथा बंबा में डुबकी लगाई। महिलाओं ने घरों में पूजा अर्चना करके दान पुण्य किया।
गंगा नदी में स्‍नान और दान-पुण्‍य की दृष्टि से बेहद महत्‍वपूर्ण माना जाने वाला पर्व गंगा दशहरा ज्‍येष्‍ठ
गंगा नदी में स्‍नान और दान-पुण्‍य की जाता है। मान्‍यता है कि इस दिन गंगा नदी में स्‍नान करने से सौ महायज्ञों के बराबर पुण्‍य फल की प्राप्ति होती है। इस दिन जो व्‍यक्ति गंगा में खड़े होकर गंगा स्‍त्रोत का पाठ करता है उसे मृत्‍य के बाद में बैकुंठ की प्राप्ति होती है और इस जन्‍म के सभी पापों का असर समाप्‍त है। गंगा दशहरा ऐसे वक्‍त में मनाया जाता है कि जब कि गर्मी अपने चरम पर होती है। ऐसे में जरूरतमंद लोगों को ठंडी चीजों का दान आपको विशेष पुण्‍य की प्राप्ति करवाता है। इस अवसर पर सुराही, पंखा, वस्‍त्र, चप्‍पल, छाता, खरबूजा, कच्‍चे आम और पके आम आदि चीजों का दान करना सबसे उत्‍तम है। महिलाओं ने विभिन्न जरूरतमंद लोगों को आवश्यक वस्तुओं का दान करके पुण्य लाभ अर्जित किया।

vinay