Visitors have accessed this post 1768 times.

सिकंदराराऊ : पुरदिलनगर कस्बा चौकी प्रभारी सोनू कुमार राजौरा ने गुरुवार को दोपहर में नहर पुल पर वाहन चेकिंग की । जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान उन्होंने 15 वाहनों के चालान काटे। श्री राजौरा ने दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए सख्त हिदायत दी, वहीं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें । सघन वाहन चेकिंग के चलते वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

vinay